शहपुरा: शहपुरा गेहूं उपार्जन केंद्र में 460 किसानों से 10787 क्विंटल गेहूं खरीदा गया, किसानों को ऑनलाइन भुगतान
शहपुरा के गेहूं उपार्जन केंद्र में 460 किसान से 10787 क्विंटल गेहूं की खरीदी करते हुए 3710 क्विंटल गेहूं का परिवहन किया गया और किसानों का ऑनलाइन भुगतान किया गया । दरअसल गेहूं उपार्जन केंद्र प्रभारी ने मंगलवार सुबह 10:30 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों से 2625 रुपए का बोनस सहित प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जारी है।