सिंघवारा: सिंहवाड़ा के 62 वर्षीय व्यक्ति लापता, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, तलाश जारी
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शिव शंकर महाराज दिनांक 03 मार्च 2026 को अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक वे वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।