पानापुर: टोटहा जगतपुर में विशेष सर्वेक्षण के लिए गए अमीन से मारपीट, पंचायत ने सुलझाया मामला
Panapur, Saran | Nov 23, 2024 पानापुर के टोटहा जगतपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजें सर्वे कार्य के पहुँचे विशेष सर्वेक्षण अमीन की कुछ ग्रामीणो ने पिटाई कर दी। बताया जाता है कि विशेष सर्वेक्षण अमीन चंदन कुमार टोटहा जगतपुर गांव में सर्वे के लिए गए थे। वे गृह संख्या एक से नक्शा काटना शुरू ही किये थे कि कुछ ग्रामीणों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। वे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाए।