हुसैनगंज: फरीदपुर गांव में आग लगने से एक कट्ठा गेहूँ की फसल राख हो गई
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शनिवार को दोपहर 3:30 बजे अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसमें किसान लक्ष्मण यादव का एक कट्ठा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई है। जागरण पंचायत क्लब के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसका कारण पता नही चल पाया है। हालांकि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।