हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डूबते हुए सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, प्रशासन रहा तैनात
हुसैनगज प्रखंड क्षेत्र के हुसैनगंज,सिगही,फरीदपुर,माहपुर, बघौनी, छपिया बुजुर्ग,छपिया खुर्द, फाजिलपुर,गोपालपुर,गोसपाली,हबीब नगर, हरिहास,हथौड़ा,मचकना ,प्रतापपुर सलोनेपुर समेत दर्जन गांवों में गुरुवार की संध्या 5 बजे चैती छठपूजा को लेकर छठघाटो पर पूजा करने के लिए छठव्रतियों की भीड़ उमड़ी रही। छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्यं दिया।