कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा मंगलवार शाम 5:30 बजे जिले के सलसलाई पहुंचे। बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री वर्मा ने इंदौर की घटना को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इंदौर में 23 लोगों की मौत हो चुकी है।