साहेबगंज: साहेबगंज के युवक को लूटपाट के इरादे से देवरिया बगरा हाईस्कूल के समीप अपराधियों ने मारी गोली।
साहेबगंज थाना एवं देवरिया थाना के सामांत क्षेत्र देवरिया बंगरा हाई स्कूल के समीप में शुक्रवार रात 8 बजे अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की पहचान पकड़ी बसारत पंचायत वार्ड नं 12 के नंदू मिश्रा के पुत्र चंदन कुमार मिश्रा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर स्वजन ने स्थानीयों के सहयोग से घायल युवक को साहेबगंज के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।