भिनाय: बिजयनगर थाना क्षेत्र में करंट से हुई बालक नितेश जाट की दर्दनाक मौत, खेत में काम करते समय बना काल
Bhinay, Ajmer | Jun 10, 2026 बिजयनगर थाना क्षेत्र के रामपुरा मोखनपुरा (शिखरानी) गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई।बुधवार दोपहर 1 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया,रिपोर्ट पर मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान नितेश जाट पुत्र हंसराज जाट के रूप में हुई है।