कैराना: कांधला में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से चौकीदार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Kairana, Shamli | Apr 20, 2026 कांधला में रेलवे स्टेशन पर चौकीदार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त इनाम निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उधर, हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि इनाम चौकीदार था।