अंबाह: खुले नाले में गिरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे सवार, टेकचंद जैन स्कूल पर हादसे का वीडियो वायरल, लोगों ने मिलकर निकाला रिक्शा
Ambah, Morena | Jun 26, 2026 अंबाह के उसैद घाट रोड पर टेकचंद स्कूल के सामने खुले नाले में गुरुवार रात एक ई-रिक्शा गिर गया। हादसे में सभी सवार सुरक्षित रहे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर रिक्शा बाहर निकाला। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। स्थानीय लोगों ने खुले नाले को ढकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।