बुलंदशहर: 15 हजार घरों में आज और कल नहीं आएगी बिजली, 4 घंटे सप्लाई रहेगी बंद, रखरखाव और पेड़ों की छंटाई का चलेगा काम
बुलंदशहर में विद्युत लाइनों के रखरखाव और सुधार कार्य के कारण अगले आज और कल बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हाइडिल कॉलोनी क्षेत्र में 33 केवी लाइन के नीचे आ रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। इस कार्य के चलते