गोमिया: तेज आंधी व तूफान से बीटीपीएस में पेड़ गिरा, आवागमन बाधित
Gumia, Bokaro | May 9, 2026 बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में शनिवार को आई तेज आंधी व तूफान की वजह से बोकारो थर्मल पोस्ट ऑफिस समीप मुख्य सड़क में एक बड़ा पेड़ गिर गया। साथ ही डीवीसी की बिजली पोल टेढ़ा होने के कारण पोल का इलेक्ट्रिक तार भी टूट गई।जिस कारण बोकारो थर्मल कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।