धार: कलेक्टर ने CM हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की कलेक्ट्रेट में की वर्चुअल समीक्षा, सीईओ जनपद बदनावर के प्रति जताई नाराजगी
धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने धार में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष से सी.एम. हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही कलेक्टर ने शिकायतकर्ताओं से वीसी के जरिए चर्चाएं भी की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी भी मौजूद थे। कलेक्टर ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में सीईओ जिला पंचायत को आंगनवाड़ी व पूरक पोषण आहार के संचालन के निर्देश दिए।