धार: 8 अक्टूबर को पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में 'मद्य निषेध सप्ताह' कार्यक्रम का होगा आयोजन, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
महात्मा गांधीजी की जयंती पर "मद्य निषेध सप्ताह" 2 से 8 अक्टूबर 2024 का किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10 बजे से पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।