धार: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने शहर की 3 मुख्य समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, जिला पंचायत सभागार में कलेक्टर को दिया आवेदन
धार शहर की तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर धार शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने धार में जिला पंचायत सभागार में जनसुनवाई में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को आवेदन सौंपा है। धार शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि इन दिनों शहर के प्रमुख चौराहों पर आवारा मवेशी बैठे रहते हैं, जिसके कारण चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पडता है।