बरहरुवा: संथाल परगना के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बरहरवा अनुमंडल पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, दिशा-निर्देश दिए
साहिबगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा के उद्देश्य से संथाल परगना के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे बरहरवा अनुमंडल पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी श्री सिंहा ने कार्यालय में रखें पंजीयों का गहन अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।