नागौद: नागौद के बडरकोनिया मंदिर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Nagod, Satna | Jun 2, 2026 नागौद। ब्लॉक पाल महासभा नागौद के तत्वावधान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती बड़कोनिया मंदिर परिसर में श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विशाल जागरूकता रैली के साथ हुआ, जिसमें समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।