हेरहंज: चुकु गांव के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक रेफर
हेरहंज थाना क्षेत्र के चुकु गांव के पास अज्ञात बोलरों वाहन के धक्के से मंगलवार संध्या 5 बजे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के चुकू गांव निवासी धर्मेंद्र भूईया उम्र 35 वर्ष पिता बालदेव भूईया एवं गणेश भूईया 20 वर्ष पिता बालमुकुंद भूईया के रूप में हुई।जिनका बालूमाथ CHC में प्राथमिक उपचार कर धर्मेंद्र भूईया को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया