कामां थानाधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया की भारतपुर आईजी व डीग एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगीं के मामले में एक मुलाजिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है। सोमवार रात्रि 8 बजे किया प्रेस नोट जारी।