दरभा: कलेक्टर ने ओवर द काउंटर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया
Darbha, Bastar | Apr 1, 2026 प्रदेश में वित्तीय व्यवस्था को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की दिशा में आज एक नई शुरूआत हुई। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज बुधवार शाम 4 बजे जिला कोषालय में विशेष ओवर द काउंटर हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन किया, ताकि डिजिटल बदलाव के इस दौर में आम नागरिकों और स्टैंप वेंडरों को किसी भी प्रकार की तकनीकी असुविधा का सामना न करना पड़े।