फुक्वार दक्षिणी पंचायत के रक्तमाला मंदिर में शुक्रवार को विशेष पूजा के दौरान दो सौ सूअरों की बलि दी गई। पंसस पति सुखाडी साह ने चार बजे बताया कि पूजा में आस पास के जिलों समेत झारखंड से भी श्रद्धालु भक्त पहुंचे थे। जहां पूजा अर्चना की गई। वही प्रसाद के रुप में सुअर का मांस वितरण किया गया। वही थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो दल बल के साथ इस मंदिर के बाहर मौजूद थे।