मड़ियाहू: आंधी, ओलावृष्टि और बारिश से मौसम बदला, गर्मी से मिली राहत
जौनपुर के बरसठी क्षेत्र में बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर बाद धूलभरी आंधी के साथ आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवा के बाद हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच करीब एक घंटे तक तेज बारिश होती रही