बेगूसराय: जिले में 01 फरवरी से 36 केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, DM-SP ने की बैठक
जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर 01 फरवरी से 15 फरवरी तक इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित होगी. जहां कुल 38,339 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें 18,172 छात्र एवं 20,221 छात्रा शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी. यह बातें गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे प्रेक्षागृह में परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही.