बेगूसराय: शहीद दिवस पर एसपी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, दर्जनों पुलिसकर्मी हुए शामिल
शहीद दिवस के मौके पर एसपी कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई. उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान आमलोगों की हिफाजत करते हुए अपनी जान की आहुति दे देते हैं.