जगदलपुर: श्री जगन्नाथ मंदिर में सर्व हिंदू समाज की एक घंटा राष्ट्र के नाम अभियान की बैठक संपन्न
सर्व हिंदू समाज द्वारा रविवार शाम 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक घंटा राष्ट्र के नाम को लेकर समाज प्रमुखों की बैठक श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में अंत्योदय से राष्ट्रोदय के विषय पर चर्चा की गई। इस चर्चा में एल ईश्वर राव समन्वयक एक घंटा राष्ट्र के नाम अभियान ने विषय में विस्तृत जानकारी दी।