जगदलपुर: धरमपुरा के सौंडिक भवन में पिछड़ा वर्ग संघ की बैठक, तरुण सिंह धाकड़ बने संभागीय अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग संघ के द्वारा रविवार शाम 5 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पिछड़ा वर्ग संघ प्रदेश स्तरीय एवं संभाग स्तरीय पदाधिकारी का बैठक जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित सैंडिक समाज भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में संभाग के 7 जिलों और प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ,इसमें सर्वप्रथम संभाग स्तरीय पदाधिकारी का चयन किया गया।