जगदलपुर: एकल अभियान के तहत इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का समापन हुआ
रविवार सुबह 11 बजे एकल अभियान अंचल जगदलपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान 360 से अधिक खिलाड़ियों ने तथा आचार्य, सेवावर्ती, समिति सहित 650 से ज्यादा प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आईजी सुंदरराज पी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।