सागर: मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस का ज़िले के ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन
Sagar, Sagar | Dec 21, 2025 मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने जिले के सभी ब्लॉकों में रविवार दोपहर 1 बने से 3 बजे तक प्रदर्शन किया। आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा के आह्वान पर आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने की साजिश बताया।