पथरिया। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पथरिया में शैक्षणिक सत्र के समापन पर रविवार दोपहर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्डन दिव्या शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे व एमएलवी स्कूल प्राचार्य सुभाष जैन विशेष अतिथि रहे। छात्राओं ने छात्रावास से मिले अनुशासन व आत्मनिर्भरता के अनुभव साझा किए।