ऊंचाहार: अरखा गाँव में टीनशेड और दीवार गिरने से महिला घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम, तेज तूफान से कई जगहों पर भारी क्षति हुई है ,इसी बीच अरखा गाँव निवासी अंतिम के घर पर दीवार के साथ टीनशेड भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर अंतिम की पत्नी प्रियंका गम्भीर रुप से घायल हो गई, जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा आनन फानन महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।