बागपत: कस्बा टटीरी स्थित हाइवे पर बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत, हादसे में दो घायल, घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
बागपत शहर के केतीपुरा मुहल्ला निवासी मोमीन ने शनिवार की रात करीब नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि चांद ई-रिक्शा चालक है। देर शाम टटीरी से ई-रिक्शा में नमक भरकर बागपत जा रहा था। उसी दौरान कस्बा टटीरी स्थित हाइवे पर सामने से आ रहे बाइक सवार युवक अरुण अहेडा ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।