नौगावां सादात: नौगांवा हुसैनी चौक पर नगर पंचायत के ठेकेदार ने स्लिप पर लगाई घटिया सामग्री, लोग परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे नौगांवा थाना क्षेत्र के हुसैनी चौक निवासी अली हसन, मोहम्मद असलम ने बताया है कि उनके मकान के सामने नगर पंचायत के द्वारा नाल भी बनाया गया है और नाले के ऊपर रखने वाले स्लिप भी बनाए गए हैं। लेकिन ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री से उसके स्लिप बनाए गए हैं। वह जगह-जगह से टूटे हुए हैं जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।