नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में स्थित 300 साल पुरानी कर्बला, हर मुराद होती है पूरी
शुक्रवार को करीब 4:00 सैयद गुलाम स्क्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि नौगांवा तहसील क्षेत्र में स्थित यह कर्बला 300 साल से अधिक पुरानी है। यहां पर जो भी आस्था के साथ आता है उसकी हर मुराद पूरी होती है। इस कर्बला पर हिंदुस्तान के हर कोने से लोग आते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माना जाता है कि यह कर्बला काफी दूर-दूर तक जानी और पहचानी जाती है।