खुजनेर: अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कलीखेड़ा गांव में प्रतियोगिता का आयोजन
अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कलीखेड़ा गांव में रविवार को दोपहर 2:00 बजे करीब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की फूल और पत्तियों को एकत्रित कर उनकी पहचान और विशेषताओं के बारे में बच्चों को समझाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।