खिरकिया: जिले में जनकल्याणकारी शिविरों में लगेगी यूसीसी हेल्प डेस्क
समान नागरिक संहिता पर आमजन से लिए जाएंगे सुझाव.
Khirkiya, Harda | Jun 13, 2026 मध्य प्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में आमजन की राय जानने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। अब जिले में आयोजित होने वाले जनकल्याणकारी शिविरों में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित कर नागरिकों से सीधे सुझाव लिए जाएंगे।