विदिशा नगर: कनारा मैदान पर विधायक ट्रॉफी नाइट टूर्नामेंट की तैयारी पूरी, सचिव ने देखी व्यवस्था, ₹1 लाख का प्रथम पुरस्कार
विदिशा के कनारा क्रिकेट ग्राउंड पर 13 अप्रैल से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट T20 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा उसके पूर्व रविवार देररात 10 बजे कनारा क्रिकेट क्लब के पूर्व सचिव और जिला क्रिकेट क्लब के सदस्य संदीप डोगर सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस मैदान पर पहली बार नाइट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। जिसके लिए सागर से विशेष लाइट मंगवाई गई है।