गुना जिले के केंट थाना क्षेत्र के पिपरोदा खुर्द में अंडे का ठेला लगाने को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला ज्योति कोरी और उसके पति से मारपीट कर गल्ले से 1182 रुपये छीन लिए। बीच-बचाव में बच्चों से भी मारपीट हुई। घटना का वीडियो वायरल है। पीड़िता ने जान के खतरे की आशंका जताते हुए कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।