शाहगंज: शाहगंज में सड़क हादसे में 3 युवक हुए घायल
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 3 युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया