शाहगंज: नगवां गांव में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
खुटहन थाना क्षेत्र के नगवां गांव में शनिवार की देर रात पति से विवाद के बाद विवाहिता का शव संदिग्ध हाल में कमरे के पंखे से फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने शव को कब्जे में ले लिया।