फतेहपुर: बकेवर के कपरिया ऊसर के समीप नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, हादसे से परिजनों का रहा बुरा हाल
कपरिया ऊसर गांव निवासी राम प्रकाश का पुत्र मन्नू सिंह रविवार की रात लगभग दस बजे रिंद नदी में नहाने गया था तभी वह गहरे पानी में चला गया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो रात भर उसकी तलाश करते रहे लेकिन शव नहीं मिला। सुबह मौके पर पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से ही शव को बरामद कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज