कौशाम्बी की यमुना नदी में एनजीटी नियमों के विरुद्ध बालू खनन के साथ साथ बालू पासर गैंग की दबंगई अब आम बात हो गई।जहा एक तरफ़ पर्यावरण के खिलाफ खनन हो रहा तो दूसरी तरफ पासर बेख़ौफ़ होकर दूसरे जिले ओवरलोड बड़े वाहन पास करवाने का काम कर रहे।गुरुवार देर रात सैकड़ों ओवरलोड बालू के वाहन करारी थाने के ठीक सामने से गुजरने की तसवीरे सामने आई है जो सवाल पैदा कर रही हैं।