बरेली: बरेली में बीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध निर्माण सील, बिना अनुमति निर्माण करने वालों में मचा हड़कंप
बरेली। शहर में अवैध निर्माण करने वालों पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने थाना कोतवाली और बिथरी चैनपुर क्षेत्र में चल रहे दो अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही सील कर दिया।जानकारी के मुताबिक, रामपुर बाग इलाके में गोपाल दत्त द्वारा करीब 250 वर्ग मीटर में व्यावसायिक भवन बनाया था।