सिवनी: पालीटेक्निक मैदान में 'संकल्प से समाधान' जिला स्तरीय शिविर, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित
Seoni, Seoni | Mar 30, 2026 सिवनी के पालीटेक्निक मैदान में जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभांश वितरित किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही समस्याओं का निराकरण भी किया गया।