भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शिवपुर मोहरनिया चौकी पुलिस टीम और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने संयुक्त गश्त अभियान चलाया। यह अभियान गुरुवार को सीमावर्ती इलाकों में चलाया गया। संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जांच की, लोगों से पूछताछ की और आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी।