चितरंगी: एनसीएल ने कोयला उत्पादन के वार्षिक लक्ष्य को समय से पूर्व किया हासिल।
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(एनसीएल)ने कोयला उत्पादन के वार्षिक लक्ष्य 135 मिलियन टन को समय से पूर्व पार कर लिया है। कंपनी ने लक्ष्य के सापेक्ष 135.24 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर यह उपलब्धि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 3 दिन शेष रहते ही हासिल किया है। इसी कड़ी में एनसीएल की दूधीचुआ, जयंत, झिंगुरदा, ककरी एवं ब्लॉक बी परियोजनाओं ने भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।