टीकमगढ़: पुलिस लाइन में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, पुलिसकर्मियों ने बिजली कर्मचारियों को FIR की धमकी दी
टीकमगढ़ में बिजली कंपनी को स्मार्ट मीटर लगाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में अब तक 24000 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। पुलिस लाइन में मंगलवार को बिजली कर्मचारी सरकारी क्वार्टर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे तो कोतवाली में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया।