चंदला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावपुर में पिछले कई माह से खाद्यान्न नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ पंचायत भवन में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन समिति प्रबंधक, सरपंच और सचिव की उपस्थिति में हुआ। ग्रामीणों ने शीघ्र खाद्यान्न वितरण की मांग करते हुए समस्या के समाधान की अपील की।