सहारनपुर: चकराता रोड पर बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण, ₹47 लाख की लागत से लगेंगी फसाड लाइटें
शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर (चकराता रोड) में सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 47 लाख रुपये की लागत से फसाड लाइटों से सौंदर्यीकरण का कार्य शनिवार दोपहर 1:00 बजे शुरू हो गया। भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया।