कौआकोल थाना क्षेत्र के गुआघोघरा गांव में बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर एक वृद्ध व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं स्वजनों के द्वारा उन्हें कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया। जख्मी ने रंगदारी का आरोप भी लगाते हुए न्याय की गुहार लगाया है।