कौआकोल प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरावरडीह में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरिसूदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया।